Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD; रणवीर को छोड़ ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण ने किया फ्लर्ट, वीडियो हो रहा है वायरल…

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक विश ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने पूरी कर दी है. अब आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन सी ऐसी विश दीपिका की थी, जो पूरी हो गई है. दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन बॉलीवुड (Bollywood) के बड़े कलाकारों में से एक है. लेकिन कभी दोनों ने एक साथ अपनी अदाकरी के जलवे नहीं दिखाए. लेकिन दोनों के फैंस इन्हें साथ में दोखना चाहते हैं.

हाल ही में दोनों की एक सेल्फी वायरल हुई थी, इस सेल्फी में दीपिका और रितिक को एक साथ फैन्स इस कदर उत्साहित हो गए कि उन्हें एक साथ फिल्म में कास्ट किए जाने की डिमांड करने लगे. लेकिन यहां विश फैंस की नहीं दीपिका की पूरी हुई हैं.दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक दीपिका को केक खिलाते हुए देखे जा सकते हैं.

इस वीडियो के दौरान दीपिका आराम से ऋतिक के हाथों से केक खाती हैं. वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका इस मोमेंट को एन्जॉय कर रही है. दोनों के बीच इस दौरान कुछ बातें भी होती है. ऋतिक केक को खाने के बाद दीपिका से केक की तारीफ भी करते हैं. फैंस को दोनों सितारों का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.