Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD; कपिल शर्मा के शो पर करीना कपूर का सालों बाद हुआ ‘शाहिद कपूर’ से आमना-सामना, ऐसे…

Ex कपल रह चुके करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), अब अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के बाद भी चाहे बॉलीवुड की कोई पार्टी हो या कोई इवेंट, ये दोनों अक्‍सर एक-दूसरे के रास्‍ते में आने से बचते रहते हैं. पर हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) पर करीना कपूर और शाहिद कपूर का आमना-सामना हो गया. कपिल के इस शो पर करीना अपनी फिल्‍म ‘गुड न्यूज’ (Good Newwz) का प्रमोशन करने पहुंची हैं.दरअसल इस शो का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना और शाहिद (Kareena and Shahid) का आमना-सामना हो रहा है.

नहीं, यहां असली शाहिद कपूर नहीं आए, बल्कि शाहिद कपूर की इस साल की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) के लुक में एक्‍टर चंदन प्रभाकर शाहिद बने नजर आए. कबीर सिंह बनकर चंदन शाहिद कपूर के अंदाज में नजर आए और उन्‍हें देखकर करीना अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.शो की सामने आई इस ताजा झलकी में ‘कबीर सिंह’ पर बने इस गैग पर करीना दिल खोलकर हंसती हुई नजर आ रही हैं.

बता दें कि फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज’ में नजर आने वाली करीना की को-एक्‍टर कियारा आडवाणी ही ‘कबीर सिंह’ की लीड एक्‍ट्रेस हैं. ऐसे में अपनी इस फिल्‍म को लेकर बनाए गए इस कॉमेडी एक्‍ट पर कियारा भी जोरों से हंसती हुई नजर आने वाली हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.