BIHARBreaking NewsSTATE

पि’स्टल लेकर हं’गामा कर रहा था बदमाश, पुलिस थाने लेकर आई तो SI को उंगली दिखाकर बोला- जे’ल से निकलते ही गो’ली मा’र दूंगा

आरा के नगर थाने में घुसकर एक ब’दमाश ने दारोगा को जान से मा’रने की धम”की दी है। पुलिस मंगलवार रात मोती टोला से इस ब’दमाश ह’थियार के साथ गिर’फ्तार करके लाई थी। अप’राधी ने पहले थाने में हंगा”मा किया। जब एक दारोगा ने उसे टोका तो बद’माश ने जेल से निकलने के बाद जान से मारने की “धमकी दे डाली। बदमाश ने दारोगा को ऊंगली दिखाते हुए कहा कि जेल से बाहर आते ही तुमको गोली मार दूंगा।

दरअसल, भोजपुर SP राकेश कुमार दुबे ने अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए एक चीता टीम का गठन किया है। यह टीम हर चौक-चौराहे पर गश्ती करती है। मंगलवार रात भी चीता टीम शहर में गश्ती कर रही थी, तभी आंबेडकर नगर में एक बदमाश हथियार लेकर हंगामा करते दिखा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेकर थाने ले आए। बदमाश की पहचान मोतीटोला निवासी देवेंद्र यादव उर्फ बुड़बकवा के रूप में हुई है।

थाना पहुंचते ही बदमाश बवाल करने लगा। इसके बाद उसे हाजत में बंद कर दिया गया। उसने थाने के हाजत में लगा CCTV को तोड़ दिया और हंगामा करने लगा। जब SI मनोज कुमार ने उसे शांत करवाने की कोशिश की तो बदमाश ने उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। बदमाश ने कहा कि जेल से जब भी निकलूंगा सबसे पहले तुमको गोली मारूंगा।

थानेदार के अनुसार, उसके पास से पिस्टल 7.65 और 2 कारतूस बरा”मद किया गया है। उसने दारोगा को जान से मा’रने की ध’मकी दी है। बदमाश के आपरा’धिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। “मामले में आगे की का’र्रवाई की जा रही है।

Input : Dainik Bhaskar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.