BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

दरभंगा के कमला बलान नदी में डूबी नाव, बाल-बाल टला बड़ा हा’दसा, कारोबारी का सारा सामान नदी में समाया

दरभंगा में बाल-बाल बड़ा हादसा टला है. एक नाव के डूबने के बाद उस पर सवार लोगों को किसी तरह से बचाया गया, लेकिन एक कारोबारी का सारा सामान नदी में समा गया. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घटना की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि दरभंगा के कुशेश्वरस्थान स्थित कमला बलान नदी में अनियंत्रित होकर नाव डूब गई. इस नाव में सवार पांच लोगों को किसी तरह से बचाया गया, लेकिन एक कारोबारी के द्वारा रखा गया किराना का सारा सामान नाव के साथ ही नदी में डूब गया.

इससे पहले भी इस साल राज्य के कई हिस्सों में नाव के डूबने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं. इन हादसों में कईयों की गंगा और दूसरी नदियों में डूबने से असमय मौत हो चुकी है. बार-बार चेतावनी के बाद भी नाव के संचालन में सतर्कता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. फिलहाल, दरभंगा में हुए ताजा हादसे की वजह पर पुलिस जांच कर रही है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.