BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

#CBSE_Exam_2020; CBSE 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से, देखें…

CBSE date sheet 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। पहले दिन दोनों कक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए वोकेशनल विषय की परीक्षाएं होंगी। सीबीएसई की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सुबह 10:30 से 1: 30 बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, इससे पूर्व 10 बजे से 10:15 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा जबकि 10: 15 से 10:30 बजे के बीच प्रश्नपत्र वितरिक किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दस बजे से पहले पहुंचना होगा।

10वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च तक आयोजित होंगी। 26 फरवरी को अंग्रेजी, 29 फरवरी को हिंदी, 4 मार्च को विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 12 मार्च को गणित, 18 मार्च को समाजिक विज्ञान और 20 मार्च इंफोर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी और कम्प्यूटर एप्लीकेश्न विषय की परीक्षा होगी।परीक्षा कार्यक्रम के तहत 30 मार्च को 12वीं के छात्रों की अंतिम परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विषयों में 22 फरवरी से मनोविज्ञान, 27 फरवरी को अंग्रेजी, 2 मार्च को भौतिक विज्ञान, 3 मार्च को इतिहास, 5 मार्च को अकाउंटेंसी, 6 मार्च को राजनीतिक विज्ञान, 7 मार्च को रसायन विज्ञान,14 मार्च को जीव विज्ञान, 17 मार्च को गणित, 20 मार्च को हिंदी और 23 मार्च को भूगोल, 30 मार्च को समाजशास्त्र की परीक्षा होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.