Repoted by Deepak
जिले के मोतीपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है’ जहां पांच हाईवे लु’टेरा गिरो”ह के सदस्यों को पुलिस ने लूटी गई पिकअप के साथ धर दबोचा है।जिले में के हाईवे पर लगातार हो रही लू’ट की घट’ना को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। ये टीम लगातार हाईवे लुटेरा गिरोह पर अपनी नजर बनाए हुए था तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराध कर्मी लूटी गई’ पिकअप को ठिकाने लगाने को लेकर मोतिहारी के तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमि चौक के पास घेराबंदी कर पांच अपराधियों को लूटी गई पिकअप के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पियर निवासी पप्पू साह उमेश साहनी राजा राम अजय साहनी और राजा साह के रूप में हुई है । गिरफ्तार अपराधियों की तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस को तीन देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुआ है।वही पूरे मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देते हुए सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में टीम ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी चौक से पांच हाईवे लुटेरा गिरोह को एक लूटी गई पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया गया है। इसके साथ ही टीम ने कई कांडों का सफल उद्भेदन कर दिया है





Leave a Reply