BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : गायघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, श’राब माफिया लक्ष्मी राय गिर’फ्तार, प्रशिक्षु DSP के नेतृत्व में का’रवाई

Repoted by Deepak

गायघाट। थाने की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट पुलिस ने तीन थानों की पुलिस के लिए चुनौती बनी शराब माफिया लक्ष्मी राय को गि’रफ्तार कर लिया. इसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगातार उसके पीछे लगी थी. वहीं, लक्ष्मी राय की गि’रफ्तारी के बाद पूछताछ कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जे’ल भेज दिया गया है.प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार ने बताया कि उसकी तलाश अहियापुर, बोचहां के अलावा गायघाट पुलिस को भी थी।तीनो थाने इसके विरुद्ध शराब उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगें की कार्रवाई कर रही थीं।
शराब तस्करी के मामले में पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. बता दें कि लक्ष्मी राय शराबबंदी के बाद से शराब की तस्करी का धंधा कर रहा था. बड़े पैमाने पर यूपी से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता था. इसी बीच गायघाट और अहियापुर और बोचहां पुलिस द्वारा लक्ष्मी राय की शराब की बड़ी खेप को कई बार पकड़ा गया था. इसमें उसकी गाड़ियां भी जब्त की गयी थीं.इस मामले को लेकर गायघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. लगातार शराब की तस्करी से परेशान पुलिस ने लक्ष्मी राय की गिरफ्तारी के लिए एक टीम उसके पीछे लगा रखी थी. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.

Comments (1)

  1. Sawari gari ka kiraya 4guna badhgya hai village me

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.