Repoted by Deepak
जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक ट्रक पर लदी लगभग 500 लीटर विदेशी शराब मनियारी पुलिस ने पकड़ी है आपको बता दें कि मनियारी थाना प्रभारी अजय पासवान को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर भारी मात्रा में विदेशी शराब जा रहा हैं सूचना मिलते ही एक टीम बनाकर NH28 पर घेराबंदी कर मनियारी थाना के si कुंदन कुमार और पुलिस बल के द्वारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 से एक ट्रक को पकड़ा गया साथ ही टीम ने गाड़ी के चालक को भी धरदबोचा जांच के क्रम में ट्रक पर सैकड़ों कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है जो भूसे के डस्ट में छुपा के ले जाया जा रहा था
वही पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जा रहा हैं जिसके बाद एक टीम बनाकर एनएच 28 पर घेराबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा गया जिसमें से लगभग 500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है







Leave a Reply