BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : बक्सर में पि’स्टल के बल पर 6.5 लाख की लू’ट, मोबाइल और सोने की चेन भी ले भागे अ’पराधी

BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बक्सर जिले से सामने आ रही है. बेखौफ अप’राधियों ने लू’ट की एक बड़ी वार’दात को अंजाम दिया है. बिजली के सामान की एक एजेंसी से साढ़े छह लाख रुपये लू’टने की बात सामने आ रही है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस घ’टना की छानबीन में जुट गई है.

वा’रदात बक्‍सर जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. यहां ज्योति प्रकाश चौक के पास बिजली के सामान की एजेंसी से साढ़े छह लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए. बताया जा रहा है कि एजेंसी के मालिक जितेन्द्र त्रिपाठी के गले की चेन और मोबाइल भी लूटेरे ले भागे हैं. पी’ड़ित व्यवसायी जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि उनकी बिजली के सामान की एजेंसी है. बकाया वसूली के लिए वे सुबह आरा गए थे. आरा और बिहिया से तकादा वसूल कर वह बक्सर लौटे थे, जब अप’राधियों ने इस घ’टना को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि जैसे ही कर्मचारी के साथ जितेन्द्र त्रिपाठी एजेंसी में घुसे, पीछे से मुंह पर गमछा बांधे तीन युवक घुस आए. आते ही उन पर पिस्तौल तान दिया. इसके बाद उन लोगों ने उन्हें जमीन पर लिटा दिया. फिर तकादा से मिले चार लाख रुपये और कैश बॉक्स में रखे ढाई लाख रुपये लूटकर ले भागे. जाते समय अपराधियों ने उनकी सोने की चेन, मोबाइल और कर्मी का मोबाइल भी छीन लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.