हाल ही में सीएम नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग पहुंचकर मुलाकात करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लेकर चल रही अटकलों का खंडन खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने किया है. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. वह पिछले दिनों मुख्यमंत्री से राज्य में बाढ़ राहत से संबंधित चर्चा करने गए हुए थे. जबकि इस मुलाकात को कुछ तत्व अफवाह के रूप में फैला रहे हैं.
गुरुवार के दिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से सीएम नीतीश कुमार के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा किया गया. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. जिसमें अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सरकार से नाराज चल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से अफवाहें हैं कि मांझी और वीआईपी के मुकेश सहनी नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं. इसको तब और अधिक बल मिला जब आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे ने मांझी से उनके आवास पर मुलाकात की.
वहीं, लालू के जन्मदिन पर सहनी ने उनसे फोन पर बात की. इससे पहले भी मांझी और सहनी कई मामलों पर सरकार का विरोध कर चुके हैं. अब जीतन राम मांझी ने कहा है कि देश और राज्य के हित में एनडीए की मजबूती जरूरी है. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाया जा रहा है. सीएम से मुलाकात में उन्होंने बाढ़ राहत और दूसरी जन समस्याओं को लेकर चर्चा की थी.




Leave a Reply