BIHARBreaking NewsSTATE

मूसलाधार बारिश में बहे किसानों के अरमान, खेतों में लगे धान के बिचड़े बर्बाद

बिहार के रोहतास जिले में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है. खासकर कोचस के इलाके में सैकड़ों एकड़ खेत पानी में समा गए हैं. इसके कारण धान के बिचड़े बर्बाद होने के कगार पर हैं. इससे किसानों को चिंता सताने लगी है. किसानों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या को दूर करने की मांग की है.

दरअसल, जिले के कोचस इलाके के कटियारा, डढ़ाओ, बठोरी सहित कई गांव के खेतों में बाढ़ का मंजर उत्पन्न हो गया है. इलाके के किसानों की मानें तो धान के लिए जो बिचड़ा तैयार कर रखे थे, उनके खेतों में जलजमाव के कारण नुकसान पहुंचा. साथ ही पिपरमेंट की खेती भी बर्बाद हो गई

वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जून तक राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल हैं. वहीं, बिहार के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश होगी पर इतनी तीव्रता नहीं होगी.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.