BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : बेनीबाद में नदी से हो रहे कटाव का डीएम ने किया निरीक्षण

Repoted by Deepak

डीएम प्रणव कुमार ने गुरुवार को गायघाट पहुंच बागमती नदी में पानी बढ़ने से हो रहे कटाव के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के इंजीनियर को कटावरोधी कार्य चलाने का निर्देश दिया।उसके बाद डीएम गायघाट और बेनीबाद का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से पूर्व बागमती नदी से हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित अधिकारियों को आदेश दिया कि बरसात के पूर्व हर हाल में नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए कार्य करें, ताकि लोगों का पलायन नहीं हो सके। वहीं उन्होंने मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों को काेराेना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लेने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से टीका ही बचा सकता है। इसलिए अफवाह में नहीं पड़ें और कोरोना वैक्सीन अवश्य लें।

उन्होंने तटबंधों का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत का आदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नदी से कटाव का सूचना तुरंत मौके पर ही आपदा विभाग की टीम को भी दे दिया गया है। बरसात के पूर्व ही हर हाल में नदी से हो रहे कटाव पर काबू पा लिया जाएगा। डीएम के साथ, राजद विधायक निरंजन राय एसडीएम कुंदन कुमार, बीडीओ डां विमल कुमार, सीओ राघवेन्द्र राघवन, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ,प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार, बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.