Breaking NewsUTTAR PRADESH

भोजपुरी सिनेमा के लिए सांसद रवि किशन ने शुरू की मुहिम, कहा- ‘रुपयों के लिए भोजपुरी को नहीं होने दूंगा बदनाम’

भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) और एल्बम में परोसी जा रही अश्लीलता के खिलाफ गोरखपुर (Gorakhpur) के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) रवि किशन (Ravi Kishan) ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इन पर रोक लगाने की मांग की है और सेंसर बोर्ड बनाने की बात कही है.

रवि किशन ने न्यूज़18 से बात करते हुए कहा कि कुछ लाख रुपये कमाने के लिए कुछ लोग भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं. इसको रोकने के लिए एक उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड बनाने की ज़रूरत हैं. उन्होंने कहा- “मैं इस मुहिम को आगे बढ़ाऊंगा क्योंकि पिछले 4-5 साल से भोजपुरी फ़िल्मों और एल्बमों में अश्लीलता लगातार बढ़ती जा रही है. भोजपुरी की पहचान ये सब नहीं है.” अपने एक गाने पर बोलते हुए उन्होंने कहा- “मुझसे भी एक बार गलती हुई है उसके लिए में क्षमा मांगता हूं लेकिन उसकी वजह से आवाज़ नहीं उठाऊं ऐसा नहीं हो सकता. मैं चाहता हूं कि भोजपुरी फ़िल्म भी बड़े बड़े अवार्ड्स में जाए. आज मेरी बात कुछ लोगों को बुरी लग रही होगी लेकिन जब इनको अवार्ड मिलेगा तो इनको मेरी बात याद आएगी.”रवि किशन ने बताया कि मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने उनकी मुहिम का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वो किसी को उनका साथ देने के लिए बुलाएंगे नहीं, जिसको भी भोजपुरी को सम्मान दिलाना हो वो खुद ही उनकी मुहिम से जुड़ जाए. इसके अलावा ट्विटर के साथ विवाद पर रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले राजनीतिक दल मुसलमानों के वोट के लिए दंगा कराना चाहते हैं उसी के चलते वो अफवाह फैलाते हैं ट्विटर को इन पर ध्यान देना चाहिए ऐसे एकाउंट पर कार्यवाही करनी चाहिए. ट्विटर की जवाबदेही बनती है. वहीं राम मंदिर के भूमि विवाद पर रवि किशन ने कहा- “मेरा निवेदन है कि राजनीति करने के लिए बहुत मुद्दे हैं राम मंदिर पर न करें बड़ी मुश्किल से 500 वर्ष बाद राम मंदिर बन रहा है इसको बन जाने दें. इसमें पूरी ईमानदारी से काम हो रहा है.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.