लोजपा में उत्पन्न घमासान के बीच आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोजपा सांसद वीणा देवी पहुंच गई हैं. कार्यकारिणी के सदस्यों ने संविधान देखकर बैठक शुरू कर दिया है और इस बैठक में जो सबसे अहम बात सामने आई है वह यह है कि चिराग पासवान ने संविधान के खिलाफ जाकर पार्टी से सांसदों को निलंबित किया. बताया जा रहा है कि पार्टी में उत्पन्न इस मतभेद की कहानी में बैठक के बाद कई दूसरे बड़े मोड़ आ सकते हैं.
इससे पहले चिराग पासवान ने दूसरे धड़ पर आरोप लगाया था कि संविधान के विरूद्ध जाकर उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया. दो गुटों में पार्टी के बंटने के बाद कार्यकारिणी में नए अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया है. जो शुरू भी हो चुका है.
इसी बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों की पहुंच सुनिश्चित हुई है. बैठक में मौजूदा सदस्यों के बीच जो महत्वपूर्ण चर्चा की गई, वह यह है कि चिराग पासवान ने संविधान का घोर उल्लंघन करते हुए पार्टी के पांचों सांसदों को बाहर निकाला.


Input : LiveCities



Leave a Reply