नेपाल और बिहार के सीमावर्ती इलाके में हो रही बारिश के चलते गंडक, बागमती, कमला बलान समेत कई नदियां उफना गईं हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को भी गंडक नदी के अधिकांश जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही बागमती और अवधारा समूह की नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भी वर्षा हो सकती है.
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर बुधवार को खड्डा में खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर नीचे था. यहां जलस्तर में 9 सेंटीमीटर की वृद्धि की संभावना है. गंडक नदी का जलस्तर डुमरिया घाट में खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर नीचे था. यहां जलस्तर में 55 सेंटीमीटर की वृद्धि की संभावना है.
कमला बलान नदी का जलस्तर जयनगर में खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर नीचे है. इसके जलस्तर में फिलहाल वृद्धि की संभावना नहीं है. गंडक नदी में गंडक बैराज का जलस्तर 109.57 मीटर और एवरेज इनफ्लो 10560 क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड है. गंगा सहित अन्य नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है.





Leave a Reply