BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA; राजधानी में न’जरबंद किए गए पप्पू यादव, पप्पू यादव ने पूछा- सरकार को मुझसे कैसा ख’तरा ?

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को हाउस अ’रेस्ट कर दिया गया है. पटना पुलिस आज पप्पू यादव के घर पहुंची फिर 107 का ऑर्डर दिखाया गया जिसके बाद पप्पू यादव को हाउस अ’रेस्ट करते हुए उनके घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. पप्पू यादव के घर पर कोतवाली थाना अधिकारी और मजिस्ट्रेट पहुंचे. मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पप्पू यादव को नोटिस थमाया और उन्हें घर में ही नजरबं’द कर दिया.

वहीं पप्पू यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें 107 का नोटिस दिया गया है और बाहर निकलने पर पा’बंदी लगा दी गई है. अब बाहर निकलने के लिए भी हमें इ’जाजत लेनी पड़ेगी. हाउस अरेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि मुझसे किसी को कैसा ख’तरा हो सकता है मुझे नहीं पता है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पप्पू यादव NRC और महिलाओं पर हो रहे अ’त्याचार के खि’लाफ लगातार सरकार के खि’लाफ ब’यानबाजी कर रहे थे.

हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून के खि’लाफ भी पप्पू यादव ने सड़क पर प्र’दर्शन किया था. पप्पू यादव को न’जरबंद करने के बाद पटना स्थित उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस ब’लों की तै’नाती की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.