Repoted by Deepak
दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच पर बेरूआ में सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े एक युवक को गायघाट थाना की पुलिस ने बुधवार की सुबह उठाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पहचान नही हो सकी है।
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार ने बताया कि युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ मालूम पर रहा है। उसके होश में आने पर घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। युवक के पास से ऐसा कोई सामान बरामद नही हो सका है जिससे उसकी पहचान हो सके।
एसआई नरेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक को बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे बेहोशी की हालत में युवक को देख ग्रामीणों ने गायघाट थाना की पुलिस को सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच का उक्त युवक को वहां से उठाकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसके पास मौजूद थाना के चौकीदार ने बताया कि बेहोशी की हालत में ही युवक जब उठता है तो पूछने पर वह अपने आप को दरभंगा का रहने वाला बताता है। पूर्ण रुप से होश में आने पर ही उसके बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।





Leave a Reply