BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : मंत्री संतोष सुमन के आवास में लगी भी’षण आ’ग, मची अ’फरा-त’फरी

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी के घर में आग लग गयी है. लघु सिंचाई, SC/ST कल्याण मंत्री संतोष मांझी के सरकारी आवास पर भीषण आग लगी गयी है. जिसके बाद घर में अफरातफरी मच गयी. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. फिलहाल दमकल गाड़ियां मंत्री के आवास पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. मंत्री के घर से सभी लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है. संतोष कुमार सुमन पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे मंत्री संतोष सुमन के आवास में भीषण आग लग गई. वहीं, आनन-फानन में मंत्री और उनके परिवार के लोगों को घर से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया. इस आगलगी में करीब लाखों की नुकसान हुई है. घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गयी है. सूचना के बाद मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गयी और आग को काबू में पाने में जुट गयी है. फिलहाल मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि इस आगलगी की घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.