BIHARBreaking NewsSTATE

बिग ब्रेकिंग : बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अ’लर्ट, व’ज्रपात से 11 लोगों की मौ’त

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार में अगले 48 घंटों के लिए बड़ी चे#तावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।  उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज की आशंका जताई गई है। 

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में आगे बताया है कि ‘इसके कारण जान-माल की हानि होने के साथ-साथ निचले स्तरों में जलजमाव, यातायात बाधित, बिजली सेवा एवं नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की आशंका है। नागरिकों को उचित सावधानी और सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी जाती है। बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने के बाद किसानों और नागरिकों को पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी जाती है।

अगले 12 से 24 घंटें तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। साथ ही 20 जून तक मॉनसून सक्रिय रहने के कारण वर्षा होती रहेगी। इस दौरान 60 से 70 एमएम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहेगा। इस दौरान औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटें की रफ्तार रहने का अनुमान है। वहीं मॉनसून आने के बाद पिछले तीन दिनों में 74.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

वज्रपात की अलग-अलग कई घटनाओं में मंगलवार को राज्य में 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्‍यादा मोकामा में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सिवान-दरभंगा के दो-दो और वैशाली, खगड़िया समस्तीपुर और आरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.