Repoted by Deepak
गायघाट। गायघाट की पुलिस ने शराब के एक बड़े कारोबारी को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।वह छह महीने से फ़रार चल रहा था। जिसमें पुलिस को उनकी लंबे समय से तालाश थी।मामला थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव की हैं।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान साहेब राय के रूप में हुई है ।बताया जाता है कि साहेब राय शराब के बड़े कारोबारी हैं। आसपास के सभी इलाकों में वह शराब का सिंडीकेट चलाता है। प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमा’री कर पुलिस ने कारवाई की हैं।उसे न्यायिक हि’रासत में लेकर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि बिहार पुलिस श’राब माफिया के खिलाफ सख्ती के काम कर रही है। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अवैध शराब और शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी कड़ी में बिहार पुलिस ने हरियाणा और झारखंड में छापामारी कर कई लोगों को गिर”फ्तार किया है।





Comment here