BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग ; बिहार में कल से 22 जून तक अनलॉ‍क- 2, अब शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें.

Repoted by Deepak.

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार घट रहा है। इसे देखते हुए राज्‍य सरकार ने लॉकडाउन खत्‍म कर धीरे-धीरे अनलॉ‍क की प्रक्रिया को अपनाया है। अनलॉक के पहले चरण के बाद बुधवार से आरंभ दूसरे चरण की गाइडलाइन को तय करने के लिए आपदा प्रबंधन समूह की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे हुई। अनलॉ‍क की नई गाइडलाइन कुछ देर बाद जारी कर दी जाएगी। वैसे, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ छूटों में ढ़ील देने की घोषणा कर दी है।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगले एक सप्ताह 22 जून तक तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय सायं पांच बजे तथा दुकानें एवं प्रतिष्ठान सायं छह बजे तक खुलीं रहेंगी। नाइट कर्फ्यू संध्या अब रात आठबजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.