BIHARBreaking NewsSTATE

मानसून की सक्रियता से बिहार में झमाझम बारिश, व’ज्रपात से 4 की मौ’त, येलो अलर्ट जारी

बिहार में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इस वजह से पिछले 24 घंटे में झमाझम बारिश की स्थिति राज्य के कई जिलों में देखी गई। मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण और सीवान में देर शाम झमाझम बारिश हुई। इससे पहले दिन में गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, गोपालगंज में भी गरज तड़क के साथ दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान वज्रपात से सूबे में चार लोगों की मौत हो गई। 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश की स्थिति को देखते हुए 18 जून तक राज्य में वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर बारिश की स्थिति रही। भभुआ और भागलपुर में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश हुई। पूर्णिया में 17.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सबौर में 50 मिमी, चनपटिया, कटिहार, मनिहारी और बिहपुर में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

वज्रपात से कैमूर में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग जख्मी हो गए। मधुबनी के लौकही थाने के झुहुरी और बांका के फुल्लीडुमर के कैथा में भी एक-एक की मौत ठनका की चपेट में आने से हुई। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.