BIHARBreaking NewsCRIMEMOTIHARISTATE

मोतिहारी : पेट्रोल पंप कर्मी से ₹10.94 लाख की लूट, बैंक में कैश जमा कराने जा रहा था; अपाचे सवार 3 अ’पराधियों ने गन प्वॅाइंट पर लूट लिए रुपए

Repoted by Deepak

मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर स्थित स्वागत पेट्रोल पंप के कर्मी से बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर 10.94 लाख रुपए लूट लिए। वह बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था। रास्ते में अपाचे सवार 3 नकाबपोश अप’राधियों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही घ’टनास्थल का निरीक्षण करने के लिए SP नवीन चंद्र झा, चकिया SDPO संजय कुमार, पीपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, टेक्निकल टीम के अधिकारी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी पहुंचे। SP नवीन चंद्र झा ने पंप के कर्मियों से घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली।

इधर, पंप के कैशियर संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को वह पेट्रोल पंप के एक कर्मी के साथ बाइक से चिंतामनपुर SBI शाखा में कैश जमा कराने जा रहे थे। रास्ते में ग्रामीण सड़क पर बिना नंबर की एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बद’माशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया एवं हथियार के बल पर रुपए लूट लिए। पंप के सर्विस प्रोवाइडर रंगनाथ कुंवर ने बताया कि इंडियन ऑयल कंपनी ने पंप के एसेट्स एवं कैश हैंडलिंग का कोई इंसयोरेन्स नहीं कराया है। ऐसे में नुकसान सर्विस प्रोवाइडर को उठाना पड़ता है। जो काफी नुकसानदेह साबित होता है। सर्विस प्रोवाइडर को सिर्फ 30 हजार रुपए ही मिलते हैं। SP नवीन चंद्र झा ने बताया कि घटना को लेकर SIT का गठन कर दिया गया है। जल्द अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.