BIHARBreaking NewsSTATE

एक साल हो गए सुशांत सिंह राजपूत को छोड़ कर गए, दिलों में आज भी जिन्दा है बिहार का बेटा

अपनी मौत के एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भी पूर्णिया जिले के मल्लडीहा गांव की गलियों में जिन्दा है. मल्लडीहा गांव के लोग इस घटना के एक बर्ष बीत जाने के बाद भी अपने हीरो को भूला नहीं पाए हैं. समूचे गांव के लोगों के ना सिर्फ जुबान पर बल्कि लोगों के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत अभी भी राज कर रहे हैं. 

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल पूरे हो गए हैं. लेकिन उनके तमाम चाहने वाले और उनके करीबी लोग आज भी न्याय की उम्मीद में हैं. वो ये मानने को तैयार नहीं कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या कर सकते हैं. सुशांत भले ही अपने फैंस के पास आज नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं.

एक्टर की अचानक हुई मौ’त की खबर ने सभी किया हिला कर रख दिया था। सुशांत ने बीते साल 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज भी उनके केस की जांच चल रही है. आज भी सुशांत के फैंस और उनकी फैमिली के लिए उन्हें भूल पाना काफी मुश्किल है. उनकी फैमिली, दोस्त और फैंस उन्हें याद कर आज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं. सुशांत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी विवदों में रही हैं. यही नहीं उनपर सुशांत की मौत को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगे और उन्हें जेल तक जाना पड़ा.

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था. वहीं इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है. सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.