एक दिन पहले नेपाल से डीजल त’स्करी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि सुपौल में तीन ट्रक चायनीज सेब बरामद कर लिया गया. यह चायनीज सेब पिछले काफी समय से तस्करी किया जा रहा था और इसकी शि’कायत एसओजी तथा एसएसबी टीम को लगातार मिल रही थी.
रविवार को एसएसबी और एसओजी की संयुक्त का’र्रवाई में सुपौल के भीमनगर में तीनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया. यह सेब नेपाल की ट्रकों में लदे थे और उन्हें नेपाल के रास्ते ही बीरपुर पहुंचाने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच टीम ने घेराबंदी करके तीनों ट्रकों को दबोच लिया.
अधिकारियों का कहना है कि यह सेब भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसकी तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. रविवार को पुलिस की मदद से एसएसबी और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की और चायनीज लोड तीनों ट्रकों को चालकों समेत दबोच लिया. हत्थे चढ़े तस्करों से अधिकारी पूछताछ में जुट गए हैं.


Input : LiveCities



Leave a Reply