BIHARBreaking NewsHAJIPURSTATE

हाजीपुर : वा’रदात से पहले HDFC के बाहर बुर्के में दिखी थी संदिग्ध महिला, पैसा लेकर पीपा पुल के रास्ते पटना की तरफ भागे थे अ’पराधी

Repoted by Deepak

वैशाली जिले के जढुआ स्थित HDFC बैंक में हुई 1 करोड़ 19 लाख की बैंक ड’कैती के मामले में कुछ क्लू बिहार STF टीम को मिले हैं। वैशाली जिले की पुलिस ने बैंक और उसके कैंपस के आसपास लगे सभी CCTV को अब तक खंगाल लिया है। इसमें सोर्स का दावा है कि डकैती से ठीक पहले बुर्के में एक सं’दिग्ध महिला दिखी है। जिसकी एक्टिवीटी सही नहीं थी। बुर्के के अंदर कौन था? जांच कर रही टीम इस सवाल जा जवाब तला’शने में जुटी है।

इससे पहले वा’रदात के तुरंत बाद जब पुलिस टीम ने CCTV फुटेज को चेक किया था तो बैंक के कैंपस से एक बिना नंबर की प्लेटिना बाइक जाती दिखी थी। इस केस में अब तक दूसरा बड़ा क्लू ये मिला है कि ड’कैती के बाद सभी अ’पराधी पास के ही विदुपुर इलाके की तरफ गए थे। कैश को ठिकाने लगाने के बाद वहां से पीपा पुल के रास्ते पटना की तरफ भाग गए। इस संबंध में कुछ सबूत पुलिस टीम को मिले हैं। हालांकि इस बारे में वैशाली पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से अभी बच रहे हैं।

सोर्स का दावा है कि एक टीम पटना से जढुआ स्थित HDFC के ब्रांच भी जा चुकी है। वहां के फुटेज को खुद देख चुकी है। इसके अलावा पड़ोसी जिले मुजफ्फरपुर, सारण और समस्तीपुर की पुलिस भी अपने इलाकों में बैंक लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके अपराधियों के मूवमेंट के बारे में पता कर रही है। पिछले कुछ महीनों में जेल से छुटकर आए अपराधियों की तलाश कर रही है। सारण जिले की पुलिस ने पूर्व में कैश लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके गरखा के रहने वाले अपराधियों की तला’श तेज कर दी है। इन सब के अलावा बिहार STF की टीम एक तेज तरार्र डीएसपी की अगुवाई में लगातार छापेमा’री कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.