Breaking NewsNational

यात्रियों के लिए अच्छी खबर : बिहार से वैष्‍णो देवी के लिए शुरू हो रही दो साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस, देखिए शेड्यूल

बिहार से वैष्‍णों देवी जानेवाले यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। देश भर में  कोविड-19 के दूसरे लहर में ढलान देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को फिर से शुरू करने की तैयारी की है। इसी क्रम में बिहार से माता वैष्‍णो देवी जानेवाली साप्‍ताहिक ट्रेन को फिर 17 जून से शुरू किया जा रहा है। रेलवे बरौनी-कटिहार रेललाइन पर दो और साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। चलाने काबिहार से वैष्‍णों देवी जानेवाले यात्रियों के लिए फिर से दो साप्‍ताहिक ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। कुछ ट्रेनों को 14 जून से चलाने की भी घोषणा की गई है।

 ट्रेन संख्‍या 05621 प्रत्‍येक गुरुवार को 17 जून से कामख्‍या से खुलेगी। यह नवगछिया, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर से होते हुए आनंद विहार स्‍टेशन तक जाएगी। फिर ट्रेन संख्‍या 05622 आनंद विहार से प्रत्‍येक शुक्रवार को वापस लौटेगी, जो हाजीपुर से होते हुए नवगठिया और कामख्‍या स्‍टेशन तक जाएगी। नवगछिया स्‍टेशन पर दोनों ट्रेनों का ठहराव मात्र दो-दो मिनट के लिए होगा।

इसके अलावा 27 जून को ट्रेन संख्‍या 05655 हर रविवार को कामख्‍या से नवगछिया स्‍टेशन के रास्‍ते बरेली, लुधियाना, अंबाला, जम्‍मूवती , उधमपुर होते हुए माता वैष्‍णो धाम कटरा स्‍टेशन जाएगी। यही ट्रेन 30 जून को फिर 05656 प्रत्‍येक बुधवार को कटरा से पठानकोट, जालंधर, सीतापुर, बेतिया के रास्‍ते नवगछिया होते हुए कामख्‍या तक जाएगी।

दोनों साप्‍ताहिक ट्रेनों में एसी-टू का एक कोच और एसी-5 के पांच कोच होंगे। स्‍लीपर क्‍लास के दस और सामान्‍य श्रेणी के चार कोच होंगे।

14 जून से चलेंगी ये ट्रेनें

  •  03401 भागलपुर-दानापुर स्पेशल
  •  03402 दानापुर-भागलपुर स्पेशल
  •  03419 भागलपुर- मुजफ्फरपुर स्पेशल
  •  03420 मुजफ्फरपुर- भागलपुर स्पेशल
  •  17 जून से चलनेवाली ट्रेनें
  •   03163 सियालदह-सहरसा स्पेशल
  •   03164 सहरसा-सियालदह स्पेशल
  •   03169 सियालदह-सहरसा स्पेशल
  •   03170 सहरसा-सियालदह स्पेशल  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.