BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : उत्पाद विभाग को मिली बड़ी उपलब्धि, 144 कार्टन विदेशी शरा’ब किया जब्त, त’स्कर फरार

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर। उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर तस्करों पर नकेल कसने में लगी है. इसी दौरान देर रात बोचहां थाना क्षेत्र के NH57 के आसपास मझौली चौक के समीप एक ट्रक को सूचना के आधार पर जब्त की गई.जिसमे तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. हालांकि छापेमारी दल को देख कर तस्कर मौके से फरार हो गया.

मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि सूचना की बोचहां थाना क्षेत्र के राघो मझौली गांव में एक संदिग्ध ट्रक खरा है, और कुछ लोग कार्टून को अनलोड कर रहे है, जब टीम ने उक्त जगह छापेमारी की तो ट्रक से विदेशी शराब जब्त किया गया, हालांकि तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. जब्त शराब की कीमत मार्किट में लग्भग 10 से 15 लाख का अनुमान बताया जा रहा है. टोटल 144 कार्टून शराब बरामद की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.