Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

बिग ब्रेकिंग : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आ’तंकी ह’मला, 2 पुलिसकर्मी श’हीद, 2 नागरिकों की मौ’त

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जम्मू-कश्मीर के सोपोर के आरा’मपोरा में नाका के पास आतंकियों ने पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया. इस ह’मले में दो पुलिस कर्मी के शहीद होने की खबर है. जबकि दो नागरिकों की भी मौ’त हो गई है. वहीं, 3 लोग घा’यल बताये जा रहे हैं. 

हालांकि, अभी इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों के हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आ’तंकियों की तला’श के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के शो’पियां में कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला किया था. हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुक’सान नहीं हुआ.  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.