BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, घर से निकलने से पहले कर लें तैयारी

उत्तर बिहार में जल्द ही मानसून प्रवेश करने वाला है। इस कारण अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार भी थोड़ी तेज रहेगी। यह कहना है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा ( समस्तीपुर) के मौसम विभाग का। विभाग ने शुक्रवार को 16 जून तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। मानसून के आगमन के मद्देनजर वर्षा की संभावना में वृद्धि होगी। इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 95 फीसद तथा दोपहर में 60 से 70 फीसद रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में मुख्यत: पुरवा हवा औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 26. 0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

शिवहर जिले में शुक्रवार की रात से रुक रुककर बारिश जारी है। शनिवार की सुबह से भी जमकार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन बारिश के आसार हैं।

दरभंगा जिले में लगातार रूक-रूककर हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है। शनिवार की सुबह बारिश हुई। लेकिन, थोड़ी देर में धूप भी खिली। धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच लोगों की सुबह हुई। बारिश के बाद शहर में जल-जमाव ने मुश्किल बढ़ा दी है।

किसानों के लिए सुझाव

जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा पर्याप्त हो और लंबी अवधि वाले धान लगाना चाहते हैैं वे राजश्री, राजेंद्र मंसूरी, राजेंद्र श्वेता, किशोरी, स्वर्णा, स्वर्णा सब-1 वीपीटी-5204 और सत्यम आदि किस्में बीजस्थली में गिराने का प्रयास करें। जितने क्षेत्र में धान की रोपनी करना हो, उसके दसवें हिस्से में बीज गिराएं।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.