Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर। जिले के कटरा थाना क्षेत्र के सिदासपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ते जा रहा है। लगातार लूट छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है। मामला सिदासपुर का है। जहां मंगलवार की शाम पल्सर बाइक पर सवार बाईक लु’टेरा गिरोह के द्वारा शिवदासपुर और प्रयागवाड़ी रास्ते के बीचो-बीच सुनसान जगह पर चायपत्ती के व्यवसाई महेश चौधरी को चाकू की नोक पर बेरहमी से पहले पिटाई की गई। पिटाई के बाद उसे बेहोश कर दिया गया।
वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा युवक की जान बचाई गई और स्थानीय थाना को घटना के बारे में सूचना दिया गया। वही पीड़ित महेश चौधरी क्या कहना है। बाइक पर चायपत्ती का कारोबार करते हैं। और शिवदासपुर से प्रयागवाड़ी चौक होते हुए घर वापस जा रहे थे। वही पास में रखे ₹40000 और ग्लैमर बाइक भी लूट लिया गया। वही पीड़ित महेश चौधरी ने कटरा थाने में आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है।वही पूरे मामले में कटरा थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि घ’टना की सूचना प्राप्त हुई हुई है लेकिन घट’ना गायघाट थाना क्षेत्र का है इसलिये पीड़िता को गायघाट थाना जाने हेतु सलाह दिया गया है





Comment here