BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : हर सुख, दुख में जनता के साथ, आपका जो हक है, आप तक पहुचेगा – गायघाट विधायक निरंजन राय

Repoted by Deepak

गायघाट। मंगलवार को गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय के द्वारा गायघाट प्रखंड के बीआरसी भवन के हॉल में पानी से डूबने, एक्सीडेंट, आगजनी आदि प्राकृतिक आपदा से मृत 21 परिवारों के बीच सरकारी सहायता के रूप में प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपए का चेक तथा आग से पीड़ित परिवारों को ₹9800 रुपए का चेक प्रत्येक परिवार को दिया गया। विधायक ने कहा कि हर सुख दुख में हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं। अब किन्हीं लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । बल्कि आपका जो हक, अधिकार है वह सुविधा आपके घर तक पहुंचाया जाएगा.चेक वितरण में अंचलाधिकारी गायघाट राघवेंद्र कुमार राघवन, अंचल के प्रधान सहायक तथा कर्मचारी गण , राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, व्यवसायिक सेल के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, राजद नेता अरविंद राय, हीरा राय, पंचायत अध्यक्ष जयनारायण उर्फ मुरारी राय, गोनौर राम, हरेंद्र राम, विनोद राय, मोहम्मदपुर सुरा मुखिया पति गणेश राय, बलौर निधि मुखिया प्रमोद राय, कांटा दक्षिणी मुखिया पति संतोष कुमार, लक्ष्मी कुशवाहा आदि दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.