BIHARBreaking NewsSTATE

बिग ब्रेकिंग : लॉकडाउन खत्म / शाम सात बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू, निजी वाहन चलाने की अनुमति, जानें सबकुछ….

PATNA: बिहार में लॉकडाउन खत्म हो गया है लेकिन अभी कुछ बंदिश जारी रखने का फैसला लिया गया है। शाम सात बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशका ऐलान किया है। रियायत देने को लेकर क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। आज की बैठक में कई अन्य रियायत देने का फैसला लिया गया है। सुबह 6 बजे से पांच बजे तक दुकानें खुलेंगी। 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्यालय खुलेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। पार्क बंद रहेंगे। 




बैठख के बाद सीएम नीतीश ने ऐलान किया कि लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढेंगी। ऑननलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।




स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार नहीं 

इधर,जो जानकारी है उसके अनुसार राज्य सरकार अभी स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार नहीं कर रही है। जुलाई तक शिक्षण संस्थानों को नहीं खोला जाएगा।जब तक कोरोना की रफ्तार पूरी तरह से थम नहीं जाएगी तब तक सरकार शिक्षण संस्थानों को खोलने का रिस्क नहीं उठायेगी।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.