BIHARBreaking NewsSTATE

जमुई में लगे MP चिराग पासवान के लापता होने वाले पोस्टर, लोगों ने पूछा- कर्ज कब उतारेंगे

जमुई. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) जो बिहार की जमुई सीट से सांसद भी हैं के खिलाफ लापता का पोस्टर लगाकर यह पूछा गया है कि वह कहां हैं. पोस्टर और बैनर में पता बताने वाले को इनाम देने की भी बात कही गई है. सांसद चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई (Jamui MP) शहर के कचहरी चौक पर लगभग एक दर्जन पोस्टर जनशक्ति विकास पार्टी के द्वारा लगाये गए हैं. पोस्टर में कोरोना के समय सांसद के लापता होने की बात कही गई है. कोरोना काल में अपने संसदीय क्षेत्र में न आने का आरोप लगाते हुए शहर के कचहरी चौक पर कई पोस्टर लगाया गया है.

इस पोस्टर में लिखा है है कि ‘चुनाव ही लड़ेंगे या इस कोरोना से आपदा में जमुई की माटी का कर्ज भी उतारेंगे. लापता सांसद की जानकारी किन्ही को हो जरूर बताएं बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा. पोस्टर बैनर लगाने वाले जनशक्ति विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ये उनकी जवाबदेही है कि वो पूछे कि सांसद कहां है, क्षेत्र से क्यो लापता हैं. कोरोना में यहां के सांसद कहां हैं. कोरोना से लोग परेशान हैं तो सांसद क्षेत्र में क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं. बीते 5-6 महीने से सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं आए, जो दुखद है, वो इसका विरोध कर रहे हैं ना कि राजनीति.सांसद के खिलाफ पोस्टर लगने के मामले में उनके प्रतिनिधि प्रकाश भगत ने इसे राजनीति बताया है. सांसद प्रीतिनिधि ने कहा कि पिछले साल जब कोरोना से लोग भयभीत थे तब सांसद क्षेत्र में आए थे. इस बार वो खुद टाइफाइड से पीड़ित हुए थे और बीमार थे, बावजूद इसके वो ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रयास किए, साथ ही बिहार सरकार ने निर्देश दिया है किसी प्रतिनिधि को क्षेत्र में नहीं घूमने का जिसका पालन किया जा रहा है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.