BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

देश के नाम संबोधन का मुजफ्फरपुर के भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, बोले- गरीबों के प्रति पीएम मोदी संवेदनशील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, सांसद अजय निषाद, पूर्व नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी की घोषणा से गरीबों को काफी राहत मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को देशभर में मुक्त वैक्सीन लगाने तथा गरीब कल्याण योजना के तहत देश के 80 करोड़ देशवासियों को दीपावली तक मुफ्त अनाज की घोषणा कर पीएम मोदी ने गरीबों के प्रति संवेदना जताई है। स्पीकर चौक स्थित अपने कार्यालय में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन सुना। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन आम आवाम को समर्पित था। देश के गरीब और मध्यमवर्गीय लोग लॉकडाउन के कारण काफी ङ्क्षचतित थे। प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को दीपावली तक मुफ्त अनाज की घोषणा की है जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.