BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : एक सप्‍ताह तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, व्‍यापार व नाइट कर्फ्यू में छूट की उम्‍मीद

LIVE Bihar Lockdown Extension बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) की रफ्तार कम होने के बाद राज्‍य सरकार अब लॉकडाउन के अगले चरण (Lockdown- 5) से धीरे-धीरे अनलॉक (Unlock) के मूड में है। इसे लेकर आज आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की बैठक में अंतिम फैसला हो जाएगा। माना जा रहा है कि कुछ और छूटों के साथ लॉकडाउन एक सप्‍ताह के लिए बढ़ा दिया जाएगा। अब ये छूटें क्‍या होंगी, इन्‍हें लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण परेशान व्‍यवसायी वर्ग को दुकानों व व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों के खुलने के समय में वृद्धि सहित और छूटों की उम्‍मीद है। माना जा रहा है कि नौ जून से दुकानों के खुलने के समय में छूट मिलेगी। आम लोगों को राहत देते हुए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) में भी राहत की उम्‍मीद है।nullAds by Jagran.TV

LIVE Bihar Lockdown Extension Updates

10:55 AM: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे लॉकउाउन में विस्‍तार की घोषणा

आज समाप्‍त हो रहे लॉकडाउन- 4 के बाद अगला लॉकडाउन या अनलॉक कब तक रहेगा, इसकी घोषणा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इसका इंतजार सोमवार से ही किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले लॉकडाउन की अवधि एक सप्‍ताह की होगी।

10:25 AM: शर्तों के साथ निजी कार्यालयों को खाेले जाने की उम्‍मीद

लॉकडाउन के अगले चरण में निजी कार्यालयों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खोलने (Bihar Unlock Update) की अनुमति दी जा सकती है। उनमें कर्मचारियों की उपस्थिति 50 फीसद तक की जा सकती है। वर्तमान में केवल सरकारी कार्यालय 25 फीसद कर्मचारियों के साथ शाम चार बजे तक खोले जा रहे हैं।

10:15 AM: व्‍यवसायी वर्ग व आम लोग चाहते हैं कुछ छूट

लॉकडाउन में ढ़ील (Bihar Unlock News) देकर बाजार व व्‍यवसाय को पटरी पर लाने की मांग व्‍यवसायी वर्ग कर रहा है तो आम लोग भी इससे सहमत हैं। मुजफ्फरपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार ने इस बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ई-मेल भेजा है। उनके अनुसार सुबह छह बजे से ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ती है, जिससे शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पताा है। माेतिहारी के कैटरिंग व्‍यवसायी राकेश कुमार भी बाजार व व्‍यवसाय को कोरोना गाइडलाइन के अंतर्गत और छूट दिए जाने का समर्थन करते हैं। यह संक्रमण का खतरा बढ़ाता है। पटना के कुर्जी में रहने वाले रामजी तथा कंकड़बाग की शालिनी के अनुसार सरकार कोरोना गाइडलाइन का सख्‍ती से पालन कराना सुनिश्चित करते हुए बाजार खुलने व नाइट कर्फ्यू में छूट दे तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

10:00 AM: बढ़ाया जा सकता है दुकानों के खुलने का समय

आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में दुकानों के खुलने का समय बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल जरूरी सामानों की दुकानें सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक खोली जा सकती हैं। दुकानों को रोस्‍टर के अनुसार अल्‍टरनेट दिन खोला जा रहा है। माना जा रहा है कि नौ जून से आवश्‍यक सामानों की दुकानों को शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दी जा सकती है। शॉपिंग मॉल व बड़े व्‍यासवायिक प्रतिष्‍ठानों को लेकर भी छूट की घोषणा की जा सकती है। हां, दुकानों में मास्‍क पहने व सैनिटाइजर के उपयोग के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन तो जरूर अनिवार्य रहेगा।

09:30 AM: बंद रहेंगे शिक्षण संस्‍थान, इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगी छूट

माना जा रहा है कि फिलहाल शिक्षण संस्‍थान बंद ही रहेंगे। धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक-सांस्‍कृतिक आयोजनों व खेलकूद की गतिविधियों पर भी प्रतिबंध अभी लागू रहेगा।

09: 00 AM: शादी व श्राद्ध में शामिल हो सकेंगे प

शादी समारोह व श्राद्ध में पहले से अधिक लोगों के शामिल होने की छूट दी जा सकती है। फिलहाल इनमें केवल 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

आपदा प्रबंधन समू‍ह की बैठक में होगा फैसला

अब फैसला तो आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में हालात की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आपदा प्रबंधन समू‍ह की बैठक के पहले से बैठक के बाद तक कभी भी छूटों के साथ लॉकडाउन (Lockdown- 5) बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, ये छूटें (Bihar Unlock News) क्‍या होंगी, इसकी पूरी गाइडलाइन बैठक के बाद ही सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.