बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव 11 जून को 74 साल के हो जाएंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से लालू प्रसाद यादव अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। 11 जून को लालू यादव का जन्मदिन उत्सव की तरह नहीं मनाना जाएगा। आरजेडी कार्यकर्ताओं को यह सख्त निर्देश दिया गया है। इसबार जन्मदिन अलग तरीके से मनाना है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 74वें जन्मदिन पर लालू के रसोई के द्वारा जिला प्रखण्ड और पंचायत स्तर तक अनाथ, कमजोर और गरीब लोगों को भोजन कराया जाएगा।


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि
RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 74वें जन्मदिन इस विपति काल में हमलोग उत्सव के रूप में नहीं मना सकते हैं, लेकिन उनका जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा है। इस दिन को सामाजिक न्याय सदभावना दिवस के रूप में जन्मदिन मनाना है। आरजेडी के प्रत्याशी, नेता और कार्यकर्ता जिला प्रखण्ड और पंचायत स्तर तक लालू रसोई द्वारा गरीबों को भोजन करायेंगे, वहीं, अन्य लोग चाहे तो अपने-अपने स्थान पर भी लालू रसोई के द्वारा अनाथ, कमजोर और गरीब लोगों को भोजन करा सकते हैं। लोगों से अनुरोध है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में 11 जून 2021 को गरीबों को भोजन अवश्य कराये।
आपको बता दें कि जेल से छूटने के बाद लालू प्रसाद यादव अपना इलाज दिल्ली में ही करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से लालू प्रसाद यादव अभी पटना नहीं आए हैं। लेकिन जन्मदिन को लेकर आज से ही उनके समर्थक अपनी खुशी का इजहार करने में लगे हुए हैं। राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में पोस्टर के जरिए समर्थकों ने राजद सुप्रीमो को बधाई दी है।
Input : Live Cities



Leave a Reply