Breaking NewsNational

खुशखबरी: सिर्फ 3 हज़ार रुपये की EMI पर घर लाएं बेहद सस्ता 1.5 टन का Split AC! मिल रही है बड़ी छूट

गर्मियों का मौसम जोरों पर है, ऐसे में एक अच्छा AC आपको काफी राहत पहुंचा सकता है. फ्लिपकार्ट पर कूलिंग डेज (Flipkart Cooling Days) का ऑफर चल रहा है, जिसमें फ्लिपकार्ट पर स्प्लिट और विंडो AC पर शानदार छूट दी जा रही है. फ्लिपकार्ट पर ये ऑफर 8 जून तक वैलिड रहेगा, जिसमें आईसीआईसीआई ग्राहकों के लिए विशेष छूट दी जा रही है. फ्लिपकार्ट की इस सेल में एलजी, सैमसंग, ब्लू स्टार और वोल्टास जैसी कंपनियों के AC शामिल हैं. ये AC 3,000 रुपये से भी कम की EMI पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

Blue Star 1.2 Ton 3 Star Split Inverter AC: ब्लू स्टार का ये AC 3 स्टार की रेटिंग के साथ आता है, जिसमें ऑटो रीस्टार्ट जैसा फीचर दिया गया है. ये AC 110 स्क्वायर फीट तक के कमरे को ठंडा करने की क्षमता रखता है. इस AC को ग्राहक  2,500 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं. आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ग्राहकों के लिए इसमें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है. कंपनी के इस AC की फ्लिपकार्ट पर कीमत 29,990 रुपये है.

LG Convertible 5-in-1 Cooling 1.5 Ton 3 Star Split Dual Inverter AC

LG का ये डुअल इन्वर्टर AC 3 स्टार की रेटिंग के साथ आता है, जो नॉन- इन्वर्टर AC की तुलना में 15 प्रतिशत तक ज्यादा बिजली बचाता है. ये AC स्लीप मोड और ऑटो रीस्टार्ट जैसे फीचर के साथ आता है. ग्राहक इस स्प्लिट AC को 3,888 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI पर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड यूज़र के लिए इसमें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है. LG के इस AC की ऑनलाइन कीमत 34,990 रुपये है.

Samsung 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC

सैमसंग का ये AC 3 स्टार बी रेटिंग के साथ आता है, जिसमें ऑटो रीस्टार्ट और स्लीप मोड जैसे फीचर्स दिए गए है. ग्राहक इस स्प्लिट AC को 3,222 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI पर ले सकते हैं. आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ इस AC को लेने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाती है. फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ इस AC को लेने पर 5 फीसदी की छूट भी दी जा रही है. सैमसंग के इस AC की ऑनलाइन कीमत 28,990 रुपये है.

Voltas 1.5 Ton 3 Star Window AC

वोल्टास के इस AC में बेहतर कूलिंग के लिए कॉपर कन्डेन्सर का इस्तेमाल किया गया है. इस 3 स्टार रेटिंग वाले AC में स्लीप मोड और ऑटो रीस्टार्ट जैसे फीचर दिए गए हैं. कंपनी के इस AC को  2,721 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI पर लिया जा सकता है. आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट भी दी जाती है. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी की छूट मिलती है. वोल्टास का ये AC फ्लिपकार्ट पर 24,490 रुपये में उपलब्ध है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.