Repoted by Deepak
गायघाट । पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। नदियों व आस-पास के क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। गायघाट पुलिस के पास मिट्टी के निजी जमीन पर खनन की शिकायत आई तो उन्होंने गायघाट पुलिस टीम को भेजकर छापामारी करवाई तो मौके पर जेसीबी मशीन से अंधाधुंध तरीके से मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के बठवाड़ा में सरपंच सीताराम महतो द्वारा मामले में शिकायत की गई थी। मिट्टी के खनन की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर लगातार निगरानी व कार्रवाई की जा रही है। बठवाड़ा गांव के पास ज़बरन खनन की सूचना मिली थी।इस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए जेसीबी जब्त कर लिया है।सरपंच सीताराम महतो ने बताया कि ज़बरन निजी जमीन पर खनन की जा रही थीं।इस दौरान मना करने के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे थे। एसएचओ नरेन्द्र कुमार ने बताया कि जीसीबी जब्त कर पुलिस थाने ले आयी है। मामले की छानबीन की जा रही है। खनन की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान चला रखा है। जिले के नदियों के आसपास के मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।





Leave a Reply