बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर अपनी पर्सनल जिंदगी को प्राइवेट रखने की कोशिश करते हैं और ऐसा ही कुछ किया है एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने. यामी ने फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइल’ के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ हिमाचल में शादी की है।


यामी ने इस शादी की भनक तक मीडिया को लगने नहीं दी और उनकी ये शादी पूरी तरह प्राइवेट थी. इस जोड़ी की शादी की पहली तस्वीर के साथ ही लोगों को इस शादी के बारे में पता चला.

लेकिन यामी और आदित्य की शादी के बाद अब इस जोड़ी ने अपनी इस प्राइवेट शादी की कई रस्मों की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

यामी की इस पहाड़ी शादी में परिवार के आशीर्वाद के साथ शादी की सभी रस्मों को पूरी हुई हैं. शादी की कुछ रस्मों में यामी लाल साड़ी, पहाड़ी नथ और कलीरों में दिखाई दे रही हैं.

वहीं अपनी मेहंदी पर वह पीले रंग का सूट पहने दिखीं. इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बहन सुरीली गौतम भी नजर आ रही हैं.

यामी गौतम की ये शादी पूरी तरह रीति-रिवाजों से भरपूर और बिना किसी तामझाम के थी. सादगी के साथ संपन्न हुई अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को यामी ने शेयर किया है, जिसमें वह शादी से पहली की रस्मों को पूरा करती दिखाई दे रही हैं.

शादी की रस्मों के बीच अक्सर दुल्हन की आंखे नम हो जाती हैं और इस तस्वीर में भी यामी को भावुक होते साफ देखा जा सकता है. बहन का साथ पाकर यामी भी अपने आंसू रोक नहीं पाईं.

यामी ने फिल्म ‘उरी’ में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया था. अपने भाई और बहन के साथ रस्मों के बीच रिलैक्स करतीं यामी गौतम.

शादी के बाद इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही हैं. हमारी तरफ से भी इस जोड़ी को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं



Leave a Reply