Breaking NewsFashionLife StyleWorld

#MISS_WORLD_2019; जमैका की टोनी सिंह बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की सुमन तीसरे स्थान पर, देखें…

जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का ताज अपने नाम किया है। लंदन में आयोजित हुए कार्यक्रम में टोनी एन सिंह ने 120 देशों की सुंदरियों को हराकर मिस वर्ल्ड के ताज पर कब्जा किया। मिस वर्ल्ड 2019 चुने जाने के बाद टोनी एन सिंह को 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया।वहीं इस प्रतियोगिया में भारत की ओर से राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने दावेदारी की थी और सुमन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं दूसरे स्थान पर मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो ने क’ब्जा किया।

सुमन मिस वर्ल्ड एशिया भी हैं और जून में सुमन को मिस इंडिया के लिए चुना गया था। माना जा रहा है कि सुमन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।वहीं मिस वर्ल्ड टोनी सिंह की बात करें तो वह फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं।

वह साइकॉलजी की छात्रा हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं। वहीं विकिपीडिया के अनुसार, उनकी मां अफ्रीकन मूल की हैं, जबकि उनके पिता इंडो-कैरिबयन मूल के हैं, जिनका नाम Bradshaw Singh है। अब टोनी सिंह को भी भारतीय मूल की ही बताया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.