BIHARBreaking NewsSTATE

गायघाट में भाजपा नेताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे, कहा- पर्यावरण संतुलन के लिए पौधा रोपण अत्यंत आवश्यक

Repoted by Deepak

बरगद,पीपल,नीम,जामुन,इमली,अशोक सहित कई प्रजतियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सामाजिक, धार्मिक संगठन के अलावा पार्टी के नेताओं ने भी पौधे लगाने में आगे आ रही हैं।ज़िले में शनिवार को उत्साह और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। सुबह से से अलग-अलग इलाकों में पौधरोपण किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में आई ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लोग इस बार प्राकृतिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाया जा रहा है।इस दौरान गायघाट की भाजपा नेत्री रानी सिंह द्वारा दर्जनो पौधें लगाएं गए।मौके पर उनके द्वारा लोगों को जागरूक किया गया कि आप सब भी पर्यावरण संरक्षण करें। अपने घरों के आगे आक्सीजन युक्त एवं औषधिय पौधे लगाए जिससे हम स्वस्थ और सुरक्षित रह सके और कोरोना पर जीत भी मिले। उन्होंने कहा व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा लगाना मानो अपने लक्ष्य को पाने के बराबर है इसलिए हम-सब मिल पेड़ लगाए कोरोना भगाएं और प्रदूषण मिटाएं।पौधारोपण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.