BIHARBreaking NewsSTATE

टुन्ना पांडे के निलंबन पर बोली भाजपा- CM नीतीश कुमार पर कोई प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर सीधा सवाल उठाने वाले भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे (Tunna Pandey) पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी ने निलंबित कर दिया है. भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल (Dr Sanjay Jaiswal) की ओर से जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि वे (टुन्ना पांडे) चेतावनी के बाद भी पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के साथ बंधे हुए नहीं प्रतीत हो रहे हैं ऐसे में उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया जाता है. अब इस निलंबन पर भाजपा के एमएलसी और प्रवक्ता संजय मयूख  (Sanjay Mayukh)ने भी पार्टी का रुख साफ किया है.

संजय मयूख ने कहा कि इस मामले में अब किसी संज्ञा और विशेषण की ज़रूरत नहीं है. इस निलंबन की कार्रवाई में साफ़ है कि चाहे बीजेपी का कार्यकर्ता हो या जेडीयू का, या फिर हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा या विकासशील इंसान पार्टी का का कार्यकर्ता हो, एनडीए में ये बर्दाश्त नहीं होगा कि हमारे लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार पर कोई प्रहार किया जाए.संजय मयूख ने टुन्ना पांडे के भाई के आरजेडी विधायक होने और ख़ुद टुन्ना पांडे की आरजेडी से नज़दीकी के बारे में भाजपा के एमएलसी ने कहा कि हम साफ मानते हैं कि जब उनकी (टुन्ना पांडे) की अलग विचारधारा आ गई तो उनका बीजेपी से क्या लेना-देना? इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई की है.. बीजेपी प्रवक्ता ने एक बार फिर ज़ोर देकर कहा है कि हम सबके नेता नीतीश कुमार हैं और रहेंगे. उन पर की हुई किसी भी आपत्ति का हम तीव्र प्रतिकार करेंगे.

बता दें कि टुन्ना पांडे ने गुरुवार को राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद शुक्रवार को सीवान में अचानक उनके बेटे ओसामा शहाब से मुलाकात की थी. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर कड़ा रुख अपनाते हुए हमला किया और कहा कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के सीएम हैं.

इसके बाद से जी जेडीयू ने चातावनी भरे लहजे में कहा था कि हमारे नेता नीतीश कुमार पर जो भी ऊंगली उठेगी उसे काट दिया जाएगा. इसके बाद जेडीयू और बीजेपी में तल्खी बढ़ गई थी जिसके बाद टुन्ना पांडे के निलंबन की कार्रवाई की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.