BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : मौसम ने किया अनलाॅक, अगला तीन-चार दिन पूरी तरह शुष्क रहेगा

उत्तर बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान वर्षा की संभावना नहीं है। हां, कहीं-कहीं आसमान में हल्के बादल दिखेंगे। वहीं 9 जून के आसपास कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। यह कहना है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग का। जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेंगे। कभी-कभार किसी क्षेत्र में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान वर्षा की संभावना नहीं है। उत्तर बिहार में 9 जून के आसपास कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपस रहेगा। इस दौरान ज्यादा समय पुरवा हवा 9 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान मक्के के दाने को जल्द तैयार करे एवं लंबी अवधि वाले धान के बिचरे को गिरावें। मौसम विभाग के द्वारा शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37.0 एवं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.