BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

मोतिहारी : डीएम ने वीसी के जरिए टीकाकरण एवं आपदा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

-अनुमंडलाधिकारी को कम से कम 1000 लोगों के टीका कराने का दिया निर्देश
-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का व्योरा पोर्टल पर कराएं अपलोड

मोतिहारी 04 जून।
पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी ने वीसी के माध्यम से सभी अनुमंडलिय पदाधिकारी, सुधार उप समाहर्ता, सभी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ कोरोना टीकाकरण एवं आपदा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोगों के व्योरा को शत-प्रतिशत आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड कराएं। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए ताकि शत-प्रतिशत अपलोडिंग की रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके। इस कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि इस जिला में “संपूर्ति पोर्टल” पर लगभग सात लाख लोगों का व्योरा अपलोड किया जाना है, परंतु अभी तक 50% लोगों का व्योरा अपलोड हुआ है।
प्रति अनुमंडल प्रतिदिन कम से कम 1000 लोगों का टीका कराना सुनिश्चित किया जाए-
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण प्रगति की समीक्षा के क्रम में सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि योजना बना कर प्रति अनुमंडल प्रतिदिन कम से कम 1000 लोगों का टीका कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों में टीकाकरण करने वाले टीमों की योजना तैयार कर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जाए ताकि इस कार्य को शत प्रतिशत कराया जा सके। सभी टीकाकरण टीमों का प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर टीकाकरण कराएं। आंगनबाड़ी सेविका /सहायिका एवं जीविका दीदियों के द्वारा वैसे छूटे हुए लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाने के लिए प्रेरित करने को निर्देश दिया जाय। साथ ही साथ जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें चिह्नित कर उनका टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों से अपील कराते हुए लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने बारी बारी से सभी अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमंडलवार टीकाकरण की प्रगति एवं योजना की जानकारी प्राप्त की।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, डीपीओ आईसीडीएस, पंचायती राज पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने लोगों से भीड़ भाड़ नहीं करने व लॉक डाउन का पालन करने की अपील की | कि-
जिलाधिकारी ने आम लोगों से की है यह अपील –

  • कृपया साफ सुथरे मास्क का उपयोग करें ।
  • यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं।
  • दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें ।
  • नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं ।
  • कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-624 एवं 06252-242418 पर संपर्क करें।
  • एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  • सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
  • अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
  • आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
  • छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.