BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : MLC टुन्ना पांडेय को मुख्यमंत्री पर निशाना साधना पड़ा महंगा, बीजेपी ने पार्टी से किया निलंबित

एक बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से हैं. बीजेपी ने एमएलसी टुन्ना पांडेय को निलंबित कर दिया है. सीएम नीतीश को लेकर ट्वीट करने पर कल पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया था. बिहार सरकार पर ट्वीट कर उठाया था सवाल. जिसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गयी थी. टुन्ना पांडेय के हमले के जवाब में जेडीयू नेता हमलावर हो गए थे.

बता दें कि टुन्ना पांडेय को बीजेपी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया था,  जिसके बाद वो शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिलने उनके आवास पहुंचे थे. मुलाकात बात उन्होंने कहा था, ” मैं डरने वाला व्यक्ति नहीं हूं. सिवान के लोग डरते नहीं हैं. मैं जनप्रतिनिधि हूं और जनता का हाथ जबतक मेरे सिर पर है मैं डरने नहीं वाला. मैं बिल्कुल मजबूती के साथ खड़ा और अपने किसी बयान से पीछे नहीं हटूंगा.”

आगे उन्होंने कहा था कि “इस प्रकार का नोटिस उन्हें पहली बार नहीं मिली है, कई बार ऐसा हो चुका है. अधिक से अधिक पार्टी मुझे पार्टी से बाहर निकाल देगी. इससे ज्यादा कुछ नहीं होने वाला. पार्टी से मेरा खर्च नहीं चलता और चुनाव मुझे लड़ना नहीं है. तो पार्टी को जो फैसला लेना हो वो ले.

बता दें कि कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान देने के बाद बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय सुर्खियों में बने हुए हैं. लगातार हमले के कारण बीजेपी की अनुशासन कमेटी ने उन्हें नोटिस भेजा था. इसके साथ ही जेडीयू लगातार बीजेपी के अलाकमान से कार्रवाई करने की मांग कर रही थी. जेडीयू नेता संजय सिंह ने तो टुन्ना पांडेय के बयान की निंदा करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार की ओर उठने वाली अंगूली को काट दिया जाएगा.

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.