BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर कई स्वास्थ्य अधिकारियों पर का’र्रवाई, डीएम ने दिया वेतन कटौती और निकासी पर रोक के आदेश

मुजफ्फरपुर में कोरोना टीकाकरण में लापरवाही के आरोप में औराई, बंदरा, गायघाट, कटरा और मोतीपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के तीन दिन की वेतन कटौती का आदेश हुआ है. यह कार्रवाई डीएम ने की. डीएम ने इसके साथ ही बीसीएम और बीएचएम के वेतन निकासी पर भी रोक लगा दी है.

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से शत प्रतिशत लोगों को कोरोना बचाव पर वैक्सीन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है. जिला स्तर पर कई टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. कई जिलों में यह काय शुरूआती प्रक्रिया में है तो कई स्थानों पर युद्धस्तर पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है

ताकि कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से राज्य को मुक्त किया जा सके. इसी दिशा में मुजफ्फरपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही थी. जिसपर डीएम के कलम से उनकी वेतन कटौती और आहरण पर रोक लगा दिया गया है.  

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.