Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD; अक्षय कुमार ने किया लेबर पेन का अनुभव, द’र्द से चि’ल्ला उठे! देखें…

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, साल के आखिरी में करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। मल्टी स्टारर फिल्म गुड न्यूज में चारों एक्टर एकसाथ दिखाई देंगे और फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म की कास्ट अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है और नए नए तरीके से फिल्म को प्रमोट किया जा रहा है।हाल ही में आईवीएफ प्रेग्नेंसी पर आधारित फिल्म गुड न्यूज के लीड एक्टर अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ ने खास तरीके से फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौ’रान अक्षय कुमार और दिलजीत ने लेबर पे’न का अनुभव किया।

इस दौ’रान दोनों एक्टर्स ने उस द’र्द का अ’नुभव करने करने की कोशिश की, जो एक मां को बच्चे की डिलिवरी के दौ’रान होता है। इसके लिए उन्होंने एक इलेक्ट्रिक मशीन का सहारा लिया, जिससे ठीक वैसा ही अ’नुभव होता है, जो एक मां को डिलिवरी के दौ’रान होता है।वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ पहले बताते हैं कि वो उस दर्द का अनुभव करने जा रहे हैं। उसके बाद वो बेड पर लेटते हैं और उनके पेट पर मशीन लगा दी जाती है। उसके बाद डॉक्टर धीरे-धीरे उसकी स्पीड बढ़ाते हैं और उन्हें काफी दि’क्कत होती है। दोनों एक्टर्स द’र्द की वजह से चि’ल्लाते नजर आते है।

उसके बाद दोनों एक्टर बताते हैं कि हम सभी मां का सम्मान करते हैं, क्योंकि उन्हें एक बच्चे को जन्म देने में काफी मु’श्किल होती है और दि’क्कत का सामना करना पड़ता है।बता दें कि यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें स्पर्म एक्सचेंज की कहानी है, जिसके बाद करीना कपूर और कियारा आडवाणी मां बनती हैं। वहीं अक्षय कुमार करीना के साथ और दिलजीत कियारा के साथ नजर आएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.