BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : बोचहां में जीविका द्वारा एईएस पर संध्या चौपाल का आयोजन

  • डीपीओ अनिशा ने दिए चमकी पर बचाव हेतु सुझाव
  • घर मे ओआरएस बनाने की विधि बताई गई

मुजफ्फरपुर, 2 जून। चमकी बुखार से बचाव हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बोचहां प्रखंड के कर्णपुर उतरी पंचायत में बुधवार को मास्क उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पंचायत भवन के नजदीक समुदाय के लोगो के साथ में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा द्वारा चमकी बुखार से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए ।जिसमें बच्चे को कड़ी धूप में ना निकलने देने,खाली पेट रात को बच्चे को ना सोने देने, बच्चे को रात में सोते समय कुछ मीठा खिलाने तथा 1 से 15 साल के बच्चों को विशेष निगरानी के अंतर्गत रखने व चमकी बुखार से संबंधित लक्षण दिखाई देने की स्थिति में 102 नंबर पर एंबुलेंस सेवा या फिर टैग किए गये स्थानीय गाड़ी से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एनएम की सहायता से या स्वयं के द्वारा बिना किसी देरी के ससमय पहुंचाने हेतु बताया गया। साथ ही समुदाय संगठन स्तर पर समूह, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संघ के प्रत्येक बैठक में जागरूकता हेतु सभी जीविका दीदी को चमकी बुखार के लक्षण तथा बचाव हेतु चर्चा करने का निर्देश दिया गया और विशेषकर 0 से 15 साल तक के बच्चे वाले परिवार को चिह्नित कर उसमे ओआरएस तथा जीवन रक्षक घोल के उपयोग के बारे में तथा स्थानीय आशा आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका एनएम, जीविका मोबाइल वाणी का मोबाइल नंबर तथा एंबुलेंस का 102 टोल फ्री नंबर सभी के घर में उनके मोबाइल में सुरक्षित करने का निर्देश दिया गया I इस जागरूकत कार्यक्रम में आशा,विकास मित्र तथा जीविका मित्र और जीविका दीदियों ने भी चमकी बुखार के लक्षण तथा बचाव हेतु अपना अनुभव तथा जानकारी साझा किए।,स्वास्थ्य व पोषण प्रबंधक पुष्कल दत्त तथा प्रशिक्षण अधिकारी प्रवीण पाठक तथा बोचहां प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार द्वारा भी संध्या चौपाल में चमकी बुखार से बचाव तथा सावधानी हेतु जीविका दीदियों को जागरूक किया गया। इस संध्या चौपाल में जीविका दीदी, प्रखंड के सभी क्षेत्रीय समन्वय तथा सामुदायिक समन्वयक जीविका मित्र,महादलित समुदाय की जीविका दीदियां तथा स्थानीय आशा, आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका उपस्थित थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.