BIHARBreaking NewsSTATE

जीतन राम मांझी ने कयासों पर लगाया विराम / पूर्व CM ने कहा- NDA के साथ थे और आगे भी रहेंगे, गरीबों के मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे

जीतन राम मांझी ने बिहार NDA में हो रही उथल-पुथल के कयास पर फिलहाल विराम लगा दिया है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। वर्चुअल तरीके से HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में कई तरह के उलटफेर होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, मांझी ने बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया कि वे NDA के साथ पहले भी थे और आगे भी रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों के मुद्दों पर हम अनुरोधपूर्वक आवाज उठाते रहेंगे।

मांझी की बैठक से पहले कयास लगाये जा रहे थे कि वह NDA की सरकार और उनके गतिविधियों से काफी नाराज हैं। इससे पहले उन्होंने PM मोदी की फोटो के कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर होने को लेकर भी आपत्ति जताई थी। जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि मांझी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने बैठक के दौरान NDA के साथ ही रहने की बात कही।

जीतन राम मांझी ने इस बैठक के दौरान कहा कि गरीब तबके के लोगों में कुछ भ्रम फैला दिया गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने से बुखार आ जाता है और अनेक तरह की बातें लोग बता रहे हैं। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रम में न रहें। अपने गांव में जब सैनिटाइजेशन के लिए यानि दवा छिड़काव के लिए लोग आएं, तो सैनिटाइजेशन करवाएं। सहर्ष वैक्सीन लें और दूसरों को भी दिलवाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.